Home KORBA गेवरा कोल परियोजना में हुआ हादसा, पीसी वाहन के पलटने से ऑपरेटर...

गेवरा कोल परियोजना में हुआ हादसा, पीसी वाहन के पलटने से ऑपरेटर हुआ घायल, शहर के निजी अस्पताल में चल रहा उपचार

0
143

Acn18.com/एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में हुए हादसे के दौरान एक एसईसीएल कर्मी गंभीर रुप से घायल हो गया है। खदान के भीतर पीसी वाहन के पलटने से ऑपरेटर करनैल सिंह की जान सांसत में फंस गई है। गेवरा के विभागीय अस्पताल में उपाचार देने के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया है।

एसईसीएल की गेवरा कोल परियोजना में एक बार फिर से हादसा हुआ है। पीसी वाहन के पलट जाने से ऑपरेटर गंभीर रुप से घायल हो गया है जिसका उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है,कि गेवरा खदान के कोयला फेस में पीसी लगाया गया था जहां गोधरा फेस में पीसी बेंच बनाने का काम कर रहा था उसी दौरान ऊंचाई से पीसी वाहन क्रमांक 133 पलट गया और हादसा हुआ। हादसे में घायल पीसी वाहन ऑपरेटर का नाम करनैल सिंह है जिसका हाथ और पैर फ्रेक्चार हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल गेवरा के एनसीएच अस्पताल में भर्ती कराया जहां बेहतर उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया।