Acn18.comकोरबा/कोरबा के एनटीपीसी पाॅवर प्लांट में हुए हादसे के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। ग्राम केंदईखार निवासी चमार सिंह कूलिंग टाॅवर में काम कर रहा था वहीं से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। हादसे को लेकर एनटीपीसी प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कहा जा रहा है,कि सुरक्षा मानकों में अनदेखी के चलते यह दुर्घटना घटी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



