Home KORBA व्यापारिक रंजिश में युवक की जमकर पिटाई,घटना में युवक का हाथ हुआ...

व्यापारिक रंजिश में युवक की जमकर पिटाई,घटना में युवक का हाथ हुआ फ्रेक्चर,पुलिस से की गई शिकायत

0
110

Acn18.com/व्यापारिक रंजिश के कारण एक युवक ने दूसरे युवक की जमकर पिटाई कर दी। मामलर रामपुर के चैनपुर गांव का है,जहां एमपी के ग्वालियर से सानू प्रजापति नामक युवक अपने परिवार के साथ किराए के मकान में निवास करता है और पानी पूरी का ठेला लगाकर अपना और अपने परिवार का पेट पलता है। पिछले 6 महिने से वो यहां रह रहा है। उसकी दुकानदारी अच्छी चलने लगी तो पास में ही दोसा की दुकान लगाने वाले युवक की दुकानदारी प्रभावित होने लगी। इसी बात से वो सानू से रंजिश रखता था। इतना ही नहीं कई बार दूसरे ग्रामीणों से उसे धमकी भी दिलवाई गई। इस बीच किसी बात को लेकर उसने सानू की जमकर पिटाई कर दी। घटना में सानू का हाथ फ्रेक्चर हो गया,जबकि शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट आई है। सानू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।