Acn18.com/ मोटरसाइकिल ना मिलने पर ट्रैक्टर पर सवार होकर युवक अनिल कुमार सिंह शादी समारोह में शामिल होने अपनी ससुराल जा रहा था। ट्रैक्टर रास्ते में पलट गया जिसमें दबने से युवक की मौत हो गई ।यह घटना अंबिकापुर के दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवापारा कला में घटित हुई। अनिल की मौत के कारणों की पुलिस विवेचना कर रही है




