Home crime चलती मालगाड़ी के पहिए के नीचे कूद कर युवक ने दी जान,...

चलती मालगाड़ी के पहिए के नीचे कूद कर युवक ने दी जान, मृतक की नहीं हो सकी है पहचान

0
51

acn18.com कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई खुर्द अंडर ब्रिज के पास रेलवे क्रॉसिंग पर एक युवक की कटी हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोको पायलट ने रेलवे आरपीएफ को सूचना दी

बताया जाता है कि ट्रैक के किनारे युवक चल रहा था , मालगाड़ी के चालक लोको पायलट ने उसे दूर से हॉर्न देते हुए मालगाड़ी की रफ्तार को कम कर दिया। कुछ देर बाद मालगाड़ी के गार्ड ने फोन कर लोको पायलट को बताया कि किसी युवक ने चलती मालगाड़ी के नीचे कूद कर अपनी जान दे दी है।

सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान कार्यवाही में जुट गई मृतक की जेब से एक बस का टिकट मिला है जिसमें 120 रुपए लिखा है। इसके अलावा कुछ भी उसके पास से नहीं मिला हैं जिसके चलते पहचान करने में पुलिस को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मानिकपुर चौकी पुलिस में पदस्थ एएसआई कुलदीप तिवारी ने बताया कि अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है उसकी उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है पहचान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में फोटो डाल दिया गया है। आसपास बस्तियों में लोगों से पूछताछ की जा रही है।