Acn18.com/कोरबा जिले के पौड़ी उपरोड़ा में बसे गांव बिंझरा मैं एक 6 वर्षीय मासूम बालिका मोनिका कुमारी उस समय ट्रक की चपेट में आ गई जब वह घर के बाहर खेल रही थी। गैस सिलेंडर से भरे ट्रक चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मोनिका को मौत के घाट उतारने के बाद ट्रक छोड़कर भाग निकला. आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया. ग्रामीण मृत बालिका के परिजनों को उचित मुआवजा और ट्रक चालक के गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. कटघोरा तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइए दे रही है




