Home KORBA कोरबा के तांत्रिक ने सूरजपुर के लोगों को सोने के अंडा निकालने...

कोरबा के तांत्रिक ने सूरजपुर के लोगों को सोने के अंडा निकालने के नाम पर लगाया लाखों का चुना, सूरजपुर पुलिस ने कोरबा से पकड़ा तांत्रिक आरोपी को

0
136

Acn18.comकोरबा/ जमीन से हंडा (गड़ा धन) निकालकर तंत्र-मंत्र से उसके अंदर से सोना निकालकर करोड़पति बनाने का झांसा देकर नकटीखार के कथित तांत्रिक ने सूरजपुर में एक व्यक्ति से 14.9 लाख की ठगी की। सूरजपुर से आकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। घटना पड़ोसी जिला सूरजपुर में वर्ष 2022 में हुई थी, जहां के ग्राम खोंड़, थाना रमकोला निवासी अभिषेक प्रताप सिंह ने जून 2022 में रिपोर्ट लिखाई। उसने बताया कि बैंक में काम के दौरान विमल सिंह ठाकुर से मुलाकात हुई।

उसने कोरबा जिले के नकटीखार निवासी तांत्रिक नरेश पटेल के जरिए जमीन से हंडा (गड़ा धन) निकालने का दावा किया। अभिषेक उसके झांसे में आकर तंत्र-मंत्र कराने को तैयार होगया। विमल सिंह ने तांत्रिक नरेश पटेल व एक अन्य साथी मनोज कुमार को लेकर सूरजपुर पहुंचा, जहां अभिषेक के घर में तंत्र-मंत्र कर जमीन से हंडा निकालकर कमरे में बंद कर दिया गया। विशेष पूजा के जरिए तंत्र-मंत्र से हंडा सोना में तब्दील होने की बात कही गई। पूजन सामग्री के लिए उन्होंने अभिषेक से 14.09 लाख रुपए ले लिए। बाद में हंडा खोला तो उसमें मि‌ट्टी निकली, तब अभिषेक को ठगी का एहसास हुआ। उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाई। मामले में अन्य आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी तांत्रिक नरेश पटेल फरार था। एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर थाना प्रभारी विमलेश दुबे की टीम ने मंगलवार को नकटीखार पहुंचकर नरेश को गिरफ्तार कर लिया।

सूरजपुर थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि टीम कोरबा आई हुई थी आरोपी नरेश पटेल ने पीड़ित को तंत्र विद्या के माध्यम से जमीन में गड़ा धन निकालने का झांसा दिया था।आरोपी ने पीड़ित से तंत्र मंत्र के लिए सामान खरीदने और पूजा पाठ करने के नाम पर पैसे मांगे थे।

breakup

डीआईजी और एसएसपी सूरजपुर ने थाना-चौकी प्रभारियों को पुराने लंबित अपराधिक प्रकरणों में फरार चल रहे आरोपियों की गंभीरतापूर्वक पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के कड़े निर्देश दिए थेआरोपी ने बताया कि उसने ठगी की रकम को नकटीखार में मकान बनाने में खर्च कर दिया था।

error: Content is protected !!