Home Uncategorized तेज रफ्तार कार ने दो बुजूर्गों को लिया चपेट में, एक की...

तेज रफ्तार कार ने दो बुजूर्गों को लिया चपेट में, एक की मौत दूसरा हुआ घायल, पुलिस कर रही कार्रवाई

0
143

acn18.com जांजगीर/ जांजगीर जिले के नवागढ़ में तेज रफ्तार कार ने आग ताप रहे दो बुजूर्गों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्त कराया है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

vlcsnap 2023 03 16 12h48m44s872

जांजगीर जिले के नवागढ़ क्षेत्र में जबरदस्त सड़क हादसा हुआ। नेगूरडीह पुल के आगे स्वागत द्वार के पास तेज रफ्तार कर ने आग ताप रहे दो बुजूर्गों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृत व्यक्ति का नाम राम शरण है जबकि घायल का नाम समेलाल है। दुर्घटनाकारित कार को जप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

महाविद्यालयीन छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत,शिक्षक नहीं होने के संबंध में दी जानकारी ,कलेक्टर ने समस्या समाधान के दिए निर्देश