Acn18.com/प्रदेश के बालोद जिले में शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 महिला,दो पुरुष और एक बच्चे समेत 17 लोग घायल हो गए है,जिनमें से चार लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है,कि पिकअप वाहन में कुल 30 लोग सवार थे। ग्राम मर्रामखेड़ा गांव में आयोजित शादी समारोह से सभी वापस रहे थे,इसी दौरान डौंडी थाना क्षेत्र के गंगोलडीही गांव जाने के मार्ग पर हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को डौंडी के अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उनका उपचार चल रहा है।
ग्रामीणों से भरी पिकअप वाहन पलटी,17 लोग घायल,शादी समारोह से लौट रहे थे वापस
More Articles Like This
- Advertisement -