Home KORBA मछली पकड़ने के दौरान व्यक्ति को पड़ा मिर्गी का दौरा,तालाब में डूबने...

मछली पकड़ने के दौरान व्यक्ति को पड़ा मिर्गी का दौरा,तालाब में डूबने से हो गई मौत

0
158

Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत तिलकेजा गांव के तालाब में डूबने से एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम गुरुदेव सिंह कंवर था। बताया जा रहा है,कि गुरुदेव सुबह सुबह 9 बजे तालाब में मछली पकड़ने के लिए गया हुआ था। मछली पकड़ने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। यह खबर जैसे ही गांव में फैली वैसे ही लोगों का हुजूम मौके पर उमड़ पड़ा। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया फिर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पर शव को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया।

error: Content is protected !!