spot_img

कोयला चोरी करने के दौरान करंट की चपेट में आया व्यक्ति, करंट का लगा जबरदस्त झटका ,जिला अस्पताल में किया गया भर्ती

Must Read

acn18.comकोरबा/चलती मालगाड़ी से कोयला चुराने के दौरान एक चालिस वर्षीय व्यक्ति रेलवे के हाईटेंशन केबल की चपेट में आ गया। करंट का जबरदस्त झटका लगने से व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया जिसे डायल 112 के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया गया। घायल का नाम कन्हैया है,जो कुसमुंडा के प्रेमनगर का निवासी है।

- Advertisement -

बिहार से कमाने खाने के लिए कोरबा के कुसमुंडा क्षेत्र में रह रहा एक व्यक्ति रेलवे के हाईटेंशन तार में आकर बुरी तरह से झुलस गया। चलती मालगाड़ी से कोयला चोरी करने के दौरान उसके साथ यह घटना घटी। घायल का नाम कन्हैया है,जो प्रेमनगर के रामगलि का निवासी है। बताया जा रहा है,कि सुबह चार बजे वह कोयला चोरी करने के लिए गया हुआ था इसी दौरान उसे करंट का जबरदस्त झटका लगा। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे 112 की टीम ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। घायल कन्हैया पत्नी और तीन बच्चों के साथ निवास करता है जिसकी इस तरह की दशा होने से परिवार में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।

मनाया गया करवा चौथ का पर्व,सुहागिन महिलाओं ने व्रत का किया पालन,पति के लंबी दीर्घायू की कामना की

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने किया राजनांदगांव युवोदय कार्यक्रम का शुभारंभ

रायपुर, 28 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव...

More Articles Like This

- Advertisement -