Home KORBA कोसाबाड़ी स्थित रेशम विभाग के कार्यालय के पास बिजली के खंबे से...

कोसाबाड़ी स्थित रेशम विभाग के कार्यालय के पास बिजली के खंबे से टकराकर सड़क किनारे झाड़ियों में घुसी तेज रफ्तार कार,नहीं हुई जनहानी

0
108

Acn18.com/कोरबा शहर में एक बार फिर से रफ्तार का कहर देखने को मिला है,जहां एक तेज रफ्तार कार रेशम विभाग के कार्यालय के पास बिजली के खंबे से टकराकर सड़क किनारे मौजूद झाड़ियों में जा घुसी। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटना के दौरान कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। कार की स्थिती को देखकर लगता है,उसकी गति काफी तेज रही होगी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद सीविल लाईन पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। कार को जप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!