Home KORBA हाथियों के दल ने कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम, सड़क पार...

हाथियों के दल ने कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को किया जाम, सड़क पार करने के दौरान निर्मित हुई स्थिती

0
176

Acn18.com/हाथियों के कारण कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की नींद उड़ी हुई है। कोरबा और कटघोरा दोनो वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी देखी जा रही है हालांकि अब तक जनहानी की खबर नहीं आई है। कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में इस वक्त 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिससे ग्रामीण काफी दहशत में है। कटघोरा-अंबिकापुर एनएच पर ग्राम परला के पास उस वक्त जाम की स्थिती निर्मित हो गई जबकि हाथियों का दल सड़क पार कर रहा था। हाथियों को देखकर दोनों तरफ के वाहनें रुक गई जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। हाथियों की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंच गया जिसके द्वारा लगातार हाथियों की निगरानी की जा रही है।

error: Content is protected !!