spot_img

आवारा कुत्तों के झुंड ने 4 साल के मासूम को नोच डाला, शारदा विहार क्षेत्र में सामने आई घटना, आधा दर्जन से अधिक लोगों को बना चुके हैं निशाना

Must Read

Acn18.com/कोरबा शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर से बढ़ गया है। श्वान नसबंदी योजना के खटाई में चले जाने से कुत्ते अब लोगों को निशाना बनाने लगे है। ऐसी ही एक घटना शहर के शरदा विहार में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे को नोच डाला। मौके पर मौजूद लोगों ने मासूम को जैसे-तैसे बचाया। इस घटना के बाद प्रशासन को लेकर लोगों में आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है।

- Advertisement -

कोरबा जिले में श्वान नसबंदी योजना पूरी तरह से ठंडे बस्ती में चली गई जिसका बुरा प्रभाव आम जनता पर पड़ रहा है। कुत्तों की नसबंदी नहीं होने से शहर में आवारा कुत्तों की संख्या काफी बढ़ गई है,जो लोगों को अपना शिकार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। ऐसी ही एक घटना शारदा विहार क्षेत्र में सामने आई है जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने चार वर्षीय मासूम बच्चे को नोच डाला। मासूम बच्चा अयांश यादव जब घर के बाहर खेल रह थ,तब कुत्तों के झुंड ने उसे घेर लिया और नोचने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने कुत्तों को भगाने का काफी प्रयास किया लेकिन कुत्ते उसे नोचते रहे। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने बच्चे को बचाने में कामयाबी पाई। इस घटना में मासूम के पूरे शरीर पर जख्म के निशान पड़ गए है। बताया जा रहा है,कि आवारा कुत्तों के झुंड ने अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर चुके है। आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर क्षेत्र के लोग निगम प्रशासन के खिलाफ काफी आक्रोशित नजर आ रहे है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

हत्या कर फेंक दी गई युवक की लाश,गांव में फैली सनसनी

Acn18.com/प्रदेश के सक्ती जिले में डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घिवरा के खेत में एक युवक की लाश मिली...

More Articles Like This

- Advertisement -