Home KORBA हाथियों के दल ने बाइक सवार दो युवकों पर किया हमला,गड्ढे में...

हाथियों के दल ने बाइक सवार दो युवकों पर किया हमला,गड्ढे में कूदकर दोनों ने बचाई जान, मदनपुर मुख्य मार्ग पर घटी घटना

0
186

Acn18.com/कोरबा के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों का आतंक एक बार फिर से गढ़ गया है जिससे लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। हाथियों के कारण बीती रात कोरबा वनमंडल के मदनपुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवकों की जान बाल बाल बच गई। बाइक से अपने गंतव्य की तरफ जा रहे बाइक सवारों का सामना हाथी से हो गया। अपनी जान बचाने के लिए दोनों गड्ढे में कूद गए। हाथियों की मौजूदगी के कारण युवक घंटो तक गड्ढे में छिपे रहे। इस दौरान हाथियों ने उनकी बाइक को पैर से कुचलकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को गड्ढे से बाहर निकालकर मेडिकल काॅलेज में दाखिल करया।

error: Content is protected !!