Home छत्तीसगढ़ रायपुर में 10वें मंजिल से गिरकर युवती की मौत, रहवासियों में आक्रोश,...

रायपुर में 10वें मंजिल से गिरकर युवती की मौत, रहवासियों में आक्रोश, हत्या, आत्महत्या या फिर दुर्घटना…जांच में जुटी पुलिस

0
186

ACN18.COM       रायपुर. राजधानी में 10वें मंजिल से गिरकर लड़की की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है. यह घटना ऐश्वर्या एम्पायर बी-2 की है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश हैं. उनका कहना है कि करोड़ों में फ्लैट बेचा जा रहा, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है. बार-बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा. सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के चलते यह हादसा हुआ है.

पुलिस के मुताबिक मृतिका की पहचान आहाना जैन पिता मनोज जैन के रूप में हुई है जो की डी.डी नगर की रहने वाली थी. पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में लगी है. हत्या, आत्महत्या या फिर दुर्घटना, अभी क्लियर नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

error: Content is protected !!