Home Uncategorized गर्भवती महिला के पेट पर युवती ने किया मुक्के से हमला ,सेहत...

गर्भवती महिला के पेट पर युवती ने किया मुक्के से हमला ,सेहत बिगड़ने पर अस्पताल में किया गया भर्ती ,सरकारी नल से पानी भरने को लेकर हुआ था विवाद

0
99

WhatsApp Image 2023 12 15 at 11.04.24 1

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले के ग्राम कोरकोमा में सरकारी नल पानी भरने को लेकर उपजा विवाद इतना गहराया,कि एक युवती ने गर्भवती महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके पेट पर मुक्के से मारकर घायल कर दिया। इस घटना के बाद गर्भवती महिला की सेहत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। पूछताछ में बात सामने आई है,कि सरकारी नल पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा कर निजी कनेक्शन लिया गया है जिसे लेकर आए दिन विवाद की स्थिती निर्मित होते रहते ही।

WhatsApp Image 2023 12 15 at 11.04.24 2

कोरबा जिले के ग्राम कोरकोमा में सरकारी नल से पानी भरने को लेकर उपजा विवाद उस वक्त और गहरा गया जब एक युवती ने गर्भवती महिला के साथ बुरा बर्ताव करने लगी। मामला यहीं नहीं रुका और युवती ने महिला के साथ मारपीट करते हुए उसे पेट पर मुक्के से हमला कर दिया। इस घटना के बाद गर्भवति महिला की सेहत बिगड़ने लगी जिसे तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के पति ने बताया,कि जिस युवती ने पत्नी के साथ मारपीट की है उसके चाचा की लड़की है। उसका चाचा क्षेत्र में मनमानी करता है। सरकारी नल पर उसके द्वारा अवैध रुप से निजी कनेक्शन ले लिया गया है और उसके माध्यम से अपनी बाड़ी की सिंचाई करता है। यही वजह है,कि नल से पानी भरने को लेकर आए दिन विवाद की स्थिती निर्मित होती है।

WhatsApp Image 2023 12 15 at 11.04.24

सरकारी नल पर जिस तरह से अवैध कब्जा किया गया है वह एक गंभीर मसला है। इस संबंध में सरपंच से भी शिकायत की गई बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस विवाद का अगर जल्द पटाक्षेप नहीं किया गया तो आगे चलकर विवाद और भी गहरा सकता है।

किसानों से बारदाना प्रभारी कर रहे हैं अवैध वसूली, विधायक ने हस्तक्षेप कर किसानों को वापस कराए पैसे…देखिए वीडियो