खरमोरा स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया के एक फैक्ट्री में आग लगने से मची अफरा-तफरी, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका।देखिए वीडियो।

0
121

Acn18.com/कोरबा के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित एक फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। शिवा इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में आग लगने की बात सामने आहै जहां केमिकल से जुड़ा काम होता है यही वजह है,कि आग ने जल्द ही भीषण रुप अख्तियार कर लिया, और देखते ही देखते धुएं का गुबार आसमान में उठने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाईन पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाने की कोशिश में जुट गई। बताया जा रहा है,कि फैक्ट्री में कई मजदूर फंसे है जिन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है।