Home KORBA रास्ते में लड़की से बात करने को लेकर हुआ झगड़ा:बड़ा भाई पहुंचा...

रास्ते में लड़की से बात करने को लेकर हुआ झगड़ा:बड़ा भाई पहुंचा बीच बचाव करने तो आरोपियों ने बेस बल्ला से कर दी हत्या

0
111

Acn18.com/दुर्ग जिले में हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुर्सीपार में मर्डर के बाद शनिवार रात कोहका क्षेत्र में भी एक युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। वहां भी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान चंद्रशेखर ठाकुर (38 साल) निवासी सुंदर नगर कोहका के रूप में हुई है। घटना रात 9.30 बजे सुंदर नगर की है। यहां रहने वाले सचिन चौधरी किसी लड़की से खड़े होकर बात कर रहा था। इसी दौरान वहां चंद्रशेखर का छोटा भाई युगल किशोर निकला। उसने सचिन को कहा इस तरह कहीं भी लड़की से बात करने से उसके घर के पास का माहौल खराब होता है। इसे लेकर सचिन युगल से झगड़ा करने लगा। झगड़ा बढ़ता देख चंद्रशेखर ठाकुर घऱ से बाहर आया और दोनों का विवाद शांत कराने लगा। इस पर सचिन ने अपने भाई गोविंदा चौधरी को फोन करके बुला लिया। गोविंदा बेस बल्ला और डंडा लेकर आया। इसके बाद उन्होंने चंद्रशेखर को बुरी तरह पीटा। छाती में अधिक चोट लग जाने से वो वहीं ढेर हो गया। सूचना पाकर 112 की टीम पहुंची। उसने चंद्रशेखर को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्मृति नगर पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

राज मिस्त्री था मृतक और उसका भाई

चंद्रशेखर और उसका भाई युगल राज मिस्त्री का काम करते हैं। सुंदर नगर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी अक्सर वहां लड़की से बात करते रात में खड़ा होता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

error: Content is protected !!