Home KORBA जोरदार भिड़ंत से मचा हड़कंप, बाइक सवार घायल; कार का अगला हिस्सा...

जोरदार भिड़ंत से मचा हड़कंप, बाइक सवार घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

0
20

Acn18. Com कोरबा.कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोतवाली थाना के पास ओवरब्रिज पर बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि बाइक सवार घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना के पास ओवरब्रिज के ऊपर बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हुई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में बाइक सवार को चोटें आई हैं, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं दुर्घटना में शामिल कार चालक शिकायत दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचा है।

फिलहाल घायल बाइक सवार की पहचान और हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल इस सड़क हादसे से जुड़ी पूरी जानकारी का इंतजार है। पुलिस जांच के बाद ही दुर्घटना की असली वजह सामने आएगी।

Upload a photo or video

error: Content is protected !!