Home KORBA शराब दुकान के सामने ट्रक से टकरया शराबी,लगी गंभीर चोट,शराब दुकान को...

शराब दुकान के सामने ट्रक से टकरया शराबी,लगी गंभीर चोट,शराब दुकान को हटाने की मांग

0
93

Acn18.com/कोरबा में मुड़ापार बायपास मार्ग पर संचालित शराब दुकान के सामने बीती रात हादसा हो गया। शराब के नशे में धुत्त एक शराबी एक ट्रक से जा टकराया। हादसे में शराबी को गंभीर चोट लगी है,जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले भी शराब दुकान के पास कई बार हादसे हो चुके हैं,लिहाजा स्थानीय लोग कई बार इसे हटाने की मांग कर चुके हैं लेकिन मांगो को लेकर किसी तरह का ध्यान नहीं दिया गया। इस घटना के बाद एक बार फिर से लोग शराब दुकान को हटाने आंदोलन करने की बात कह रहे है।

error: Content is protected !!