Home KORBA सैंकड़ो फिट उंचाई से गिरा ठेका कर्मी,हुई मौत,सुरक्षा उपकरण नहीं था मजदूर...

सैंकड़ो फिट उंचाई से गिरा ठेका कर्मी,हुई मौत,सुरक्षा उपकरण नहीं था मजदूर के पास

0
132

Acn18.com/कोरबा के एसईसीएल स्थित सेंट्रल वर्कशॉप में बड़ा हादसा हो गया। सैंकड़ो फिट उंचाई से गिरने के कारण एक ठेका कर्मी की मौत हो गई। मृतक का नाम अजय केंवट था,जो अमरैयापारा का निवासी था। बताया जा रहा है,कि ठेकाकर्मी को सुरक्षा उपकरण नहीं दिया गया था,जिससे यह हादसा हो गया और उसकी सांसे थम गई। इस मामले में ठेकेदार की बड़ी लापरवाही सामने आई है। हादसे के बाद अजय को लेकर ठेकेदार निजी अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मानिकपुर पुलिस को दे दी गई है,जिसके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।