Home KORBA लापरवाह ट्रक चालक ने कई लोगों को लिया चपेट में,लोगों ने चालक...

लापरवाह ट्रक चालक ने कई लोगों को लिया चपेट में,लोगों ने चालक की कर दी जमकर पिटाई

0
158

Acn18.com/कोरबा में बालको थानांतर्गत परसाभांटा चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक ने पहले तो एक ठेला को रौंदा फिर सायकल,बाइक सहित आधा दर्जन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में राहगीर बाल बाल बच गए। किसी ने भागकर तो किसी ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर दी,जिससे वह लहुलुहान हो गया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

error: Content is protected !!