Home KORBA घर के बाहर खड़ी कार को किया गया आग के हवाले ,बांकीमोंगरा...

घर के बाहर खड़ी कार को किया गया आग के हवाले ,बांकीमोंगरा के गजरा बस्ती में सामने आई घटना…देखिए वीडियो

0
93

acn18.com कोरबा/कोरबा जिले में बांकीमोंगरा थानांतर्गत गजरा बस्ती में घर के बाहर खड़ी एक कार को दो नशेड़ियों ने आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद इंजिन में हुए धमाके की आवाज सुनकर कार मालिक घर से बाहर निकला जिसे देखकर दोनों नशेड़ी भागने लगे जिन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आगजनी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं आग लगने से कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल गया है।

कोरबा के बांकीमोंगरा क्षेत्र में आगजनी की एक घटना सामने आई है जहां गजरा बस्ती स्थित घर के बाहर खड़ी एक कार को दो नशेड़ियों ने आग के हवाले कर दिया। बीती मध्य रात्री दोनों नशेड़ी बाइक में गजरा बस्ती पहुंचे। अपनी बाईक को किनारे लगाकर दोनों ने कार में आग लगा दी। आग जैसे ही इंजिन के पास पहुंचा वैसे ही धमाका हुआ जिसकी आवाज सुनकर कार मालिक घर से बाहर निकला जिसे देखकर दोनों नशेड़ी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आगजनी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है वहीं आग लगने के कारण कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से जल गया है। इस घटना को अंजाम देने की मुख्य वजह क्या रही है इस बात का पता नहीं चल सका है।

WhatsApp Image 2023 12 15 at 11.59.58 1

श्रीमद् भागवत कथा का 6वां दिन,महारास और रुक्मणी विवाह में जमकर थिरके भक्त…देखिए वीडियो