Home Uncategorized रायपुर में मतदान जागरूकता के लिए होगा बड़ा आयोजन, 21 अप्रैल को...

रायपुर में मतदान जागरूकता के लिए होगा बड़ा आयोजन, 21 अप्रैल को आयोजित होगा कार रैली

0
81

acn18.com रायपुर | ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को कार रैली का आयोजन किया गया है। उपरोक्त महिला स्वीप कार रैली रायपुर शंकर नगर बीटीआई ग्राउंड से साइंस कॉलेज तक रखी गई है।

उल्लेखनीय है कि महिला स्वीप कार रैली का आयोजन 21 अप्रैल को शाम 4 बजे किया गया है, जिसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए आकर्षण पुरस्कार निर्धारित किया गया है। इसके लिये प्रतिभागियों को अपने कार में आकर्षण साज सज्जा करना होगा, साथ ही मतदाता जागरुकता के लिए स्लोगन एवं संदेश चस्पा करने होंगे। पुरस्कार में क्रमशः प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये द्वितीय पुरस्कार 11 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 51 सौ रुपये रखा गया है। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार के तहत दस लोगो को 21 सौ रुपये से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लकी ड्राइवर, लकी गाड़ी, लकी गाड़ी नंबर को भी पुरस्कृत किया जायेगा।

error: Content is protected !!