Home KORBA शराब घोटाला को लेकर भाजपा ने किया महाधरना प्रदर्शन,सरकार पर लगाए गंभीर...

शराब घोटाला को लेकर भाजपा ने किया महाधरना प्रदर्शन,सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

0
188

Acn18.com/प्रवतन निदेशालय द्वारा छत्तीसगढ़ में हाल ही में दो हजार करोड़ रुपयों का घोटाला किया गया है। इस मामले में ईडी ने रायपुर महापौर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर सहित एक और कारोबारी को गिरफ्तार किया है। घोटाला उजागर होने के बाद से ही विपक्ष एक बार फिर से सत्ता पक्ष को घेरने में लगी हुई। इस मुद्दे को लेकर पूरे प्रदेश में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन कर भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है। कोरबा में भी निहारिका स्थित शराब दुकान के सामने धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपाईयों का आरोप है,कि शरबबंदी का वादा कर सत्ता में आने वाली कांग्रेस शराब में ही घोटाला कर काली कमाई करने में जुटी हुई है।