Home KORBA पुलिस के हत्थे चढ़े दो सटोरी,आईपीएल के मैच में खेल रहे थे...

पुलिस के हत्थे चढ़े दो सटोरी,आईपीएल के मैच में खेल रहे थे सट्टा

0
129

Acn18.com/सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में कोतवाली पुलिस ने दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है,जो अपने मोबाईल के माध्यम से आॅनलाईन आईपीएल के मैच में सट्टा खेल रहे थे। मुखबीर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी,कि सीतामणी और पुराना बस स्टैंड में दो युवक सट्टा खेल रहे है। पुलिस ने तत्काल छापामार कार्रवाई की और दोनों को पकड़ लिया। मोबाईल की जांच करने के बाद सट्टा खेलने के पर्याप्त सबूत पाए गए। दोनों के मोबाईल को जप्त कर लिया गया है साथ ही उनके पास से एक हजार रुपए नकदी रकम की भी बरामदगी की गई है। दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!