Home KORBA ग्राम बीजाडांड में हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ा सरकारी स्कूल भवन का...

ग्राम बीजाडांड में हाथी ने मचाया उत्पात, तोड़ा सरकारी स्कूल भवन का बाउंड्रीवाॅल और खिड़की

0
123

Acn18.com/कोरबा के कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। एक दंतैल हाथी ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम बीजाडांड में उत्पात मचाते हुए शासकीय मिडिल स्कूल भवन का बाउंड्रीवाॅल और खिड़की को तोड़ दिया। इस घटना के बाद ईलाके में दहशत का माहौल देखा जा रहा है। गर्मी की छुट्टियां लगने के कारण स्कूल अभी बंद है नहीं तों सामान्य दिनों की तरह अगर स्कूल लगता तो संकट की स्थिती निर्मित हो सकती थी। फिलहाल वन विभाग हाथी के विचरण पर अपनी नजर जमाए हुए है।

error: Content is protected !!