परिवहन कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता से बात बनी, आवागमन बहाल

0
63

Acn18.com/परिवहन कर्मचारी संघ के द्वारा बालको क्षेत्र में की जा रही हड़ताल समाप्त हो गई है । तीन दिन से प्लांट के चारों गेट में तालाबंदी कर संगठन के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। प्लांट के भीतर ट्रकों को प्रवेश नहीं देने के कारण चालकों को काफी परेशान होना पढ़ रहा था । मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए तीन गेट को खोल दिया गया है। खबर के मुताबिक त्रिपक्षीय वार्ता में समस्या पर विचार हुआ और इसी के साथ हड़ताल समाप्त कर दी गई। इसके साथ वाहनों का आवागमन बहाल हो गया।