spot_img

मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही हुई झमाझम बारिश, कई स्थानों पर जमकर बरसे ओले, तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से मिली राहत

Must Read

Acn18.com/बंगाल की खाड़ी में नमी बनने के कारण इस समय पूरे प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाने के साही झमाझम बारिश भी हो रही है। बीती रात करीब 12 बजे बादलों के गड़गड़ाहट के बीच जमकर बारिश हुई। इस दौरान आसमान से आले भी बरसे। आंधी-तुफान के साथ हुई झमाझम बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली चली गई जिससे लोगों को काफी परेशान भी होना पड़ा।

- Advertisement -

कोरबा के साथ ही इन दिनों पूरे प्रदेश का मौसम बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने नमी के चलते कोरबा में रोजाना बारिश भी हो रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप पड़ती है। जिसके बाद शाम होते ही मौसम में बदलाव आना शुरु हो जाता है। आसमान में बादलों के छाने के साथ ही तेज आंधी-तुफान चलती है और जमकर बारिश भी होती है। बीती रात भी कुछ ऐसा ही हुआ। रात करीब 12 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तुफान के साथ जमकर बारिश हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आसमान से ओले भी बरसे। करीब एक घंटे तक हुई बारिश के कारण उर्जाधानी पूरी तरह से तरबतर हो गई। जिसके बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने बताया,कि बेमौसम हुई बारिश के कारण उन्हें गर्मी से काफी राहत मिली है।

देर रात हुई बारिश के कारण कई क्षेत्रों की बिजली चली गई। इस दौरान लोगों को अंधेरे में काफी परेशान होना पड़ा। काफी देर के बाद बिजली के आने से लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहेगा।

 

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -