Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी के...

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में तेज आंधी के साथ वज्रपात की संभावना

0
151

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में आज मौसम का मिजाज बदला है। रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने गुरुवार को मौसम में बदवाव की सूचना दी है।

विभाग के मुताबिक, एक उपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण विदर्भ के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका हवा की अनियमित गति विदर्भ से दक्षिण अंदरूनी तमिलनाडु तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इन कारणों से प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की वर्षा, गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है।

कई जिलों में तेज अंधड़ के साथ वज्रपात की संभावना
बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में भारी मात्रा में नमी का लगातार आगमन हो रही है। प्रदेश में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। कई जगहों पर हल्की बारिश, छींटे पड़ने की अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में अधिकतम तापमान परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

error: Content is protected !!