spot_img

पेट्रोल डालकर महिला की हत्या:एक साल के बाद फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑटो की किस्त जमा करने को लेकर हुआ था विवाद

Must Read

Acn18.com/जांजगीर-चांपा जिले में महिला के हत्या के आरोपी को एक साल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। चांपा थाना क्षेत्र के नगर पालिका वार्ड नंबर- 19 भाटापारा में शादी समारोह में महिला शामिल होने के लिए जा रही थी, उसी समय उसके पड़ोसी नरेश दास महंत ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गंभीर रूप से झुलस गई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, महिला प्रेम बाई देवांगन ने अपने पड़ोसी नरेश दास महंत को ऑटो खरीदकर चलाने के लिए दिया था। ऑटो का किस्त चुकाने को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। 10 अप्रैल 2022 को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नरेश दास ने प्रेम बाई देवांगन के साथ जमकर मारपीट की थी।

कुछ दिनों के बाद जब महिला शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकली, तो पड़ोसी ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया। इससे वो गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए रायपुर के डीके अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 23 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इधर मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी नरेश दास फरार चल रहा था। आरोपी नरेश दस महंत के खिलाफ चांपा थाने में धारा 302 के तहत अपराध दर्ज किया गया और जांच की जा रही थी।

अब एक साल के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गुरुवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसआई नागेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी नरेश दास महंत घटना के दिन से ही फरार चल रहा था। वह अपने घर रात में आया करता था और सुबह-सुबह फरार हो जाया करता था। आरोपी के घर में होने की सूचना मिलने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर कीचड़ पोतने की शर्मनाक घटना, देशभर में आक्रोश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद शर्मनाक और निंदनीय घटना सामने आई है, जहां संविधान निर्माता डॉ....

More Articles Like This

- Advertisement -