Home KORBA बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग,धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर।देखिए वीडियो।

बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी आग,धू-धूकर जला ट्रांसफार्मर।देखिए वीडियो।

0
139

Acn18.com/कोरबा में आगजनी की घटनाओं को रोकना दमकल विभाग के लिए काफी चुनौती भरा साबित हो रहा है। शहर में रोजाना कहीं न कहीं आग लग रही है जिससे विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुनालिया पुल के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। आग की लपटों को देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। शाॅर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही जा रही है जिससे ट्रांसफार्मर धू-धूकर जलने लगा। इस घटना से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ती भी प्रभावित हुई है। फिलहाल आग को बुझा लिया गया है जिससे सभी ने राहत की सांस ली है।