Home KORBA सोहागपुर के बस चालक की हादसे में मौत,मामले में पुलिस ने किया...

सोहागपुर के बस चालक की हादसे में मौत,मामले में पुलिस ने किया मर्ग कायम

0
184

Acn18.com/उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए हादसे में एक बस चालक गायत्री दास की मौत हो गई । अपनी ड्यूटी समाप्त होने के बाद गायत्री दास घर लौट रहा था तभी उससे एक वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र पांडेय ने बताया कि खंबे के पास उसे गिरा हुआ पाया गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है और आगे की जांच करने की बात कही है।

error: Content is protected !!