Home ज्योतिष 11 अप्रैल का राशिफल:सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता...

11 अप्रैल का राशिफल:सिंह राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है; बदलते मौसम से धनु, कुंभ और मीन राशि वालों सेहत गड़बड़ा सकती है

0
177

11 अप्रैल, मंगलवार को वरीयान नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे वृष राशि वालों को कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। कर्क राशि के सरकारी नौकरी करने वालों को तरक्की की खबर मिल सकती है। सिंह राशि वालों को रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग भी रहेगा। जिससे कन्या राशि वालों की राज की बातें उजागर हो सकती है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोग काम को लेकर परेशान रहेंगे। वहीं, बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

001 1681122464

मेष – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। समय का सही इस्तेमाल करें। हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। इस राशि की महिलाएं और लड़कियां खासतौर से अपने व्यक्तित्व को निखारने में ध्यान देंगी। साथ ही अपने क्षेत्र में वर्चस्व बनाए रखने की कोशिश भी रहेगी।
नेगेटिव- लोगों से बातचीत करते वक्त शब्दों के इस्तेमाल में सावधानी रखें। मानहानि की स्थिति बन सकती है। आपके सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। किसी खास काम को लेकर सही जानकारी हासिल करना जरूरी है।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। निजी व्यस्तता के चलते काम अधूरे रह सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को एक्स्ट्रा काम और जिम्मेदारी मिल सकती है। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ काम कर लेंगे।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्किन से जुड़ी एलर्जी हो सकती है। गर्मी और पॉल्यूशन वाले एरिया में जाने से बचें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

111 1681122472

वृष – पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। सही समय पर सही फैसला लेने से आपको नौकरी और बिजनेस में अच्छा मौका मिल सकता है।
नेगेटिव- मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है। कई मामलों में धीरज और धैर्य भी रखना जरूरी है। बातचीत में सही शब्दों का इस्तेमाल करें। गुस्से और जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें।
लव- पारिवारिक समस्या को सूझबूझ और ठंडे दिमाग से सुलझाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- कमर दर्द और पेट की समस्या हो सकती है। वात प्रकृति वाली चीजें न खाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

333 1681122480

मिथुन – पॉजिटिव- नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। जिससे परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी इमेज बनेगी।
नेगेटिव- घर के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। हॉस्पिटल के चक्कर लग सकते हैं। घर में ज्यादा डिसिप्लिन से रहने पर पारिवारिक के लिए परेशानी हो सकती है। सोच-समझकर निवेश करें।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियों के बावजूद आपकी कोशिशों से काम होता रहेगा। काम करने के तरीकों में बदलाव की जरूरत है। ऑफिस में काम कम होने से नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी।
लव- दांपत्य संबंधों में प्रेम रहेगा। विपरीत लिंगी वाले से व्यवहार में मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी से आप परेशान हो सकते हैं। रूटीन व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

444 1681122487

कर्क – पॉजिटिव- किसी विशेष काम को लेकर सफलता मिल सकती है। जिससे आप खुश रहेंगे। नए कामों की योजनाएं बनेंगी। अपनी किसी योजना पर काम करने के लिए लोगों से मदद मिल सकती है।
नेगेटिव- आर्थिक मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं। बजट का ध्यान रखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत हो सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को लेकर परेशान हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबार में तेजी आएगी। कर्मचारियों की मदद से आपके काम बन जाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी नौकरी करने वालों को तरक्की की खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध सुखद रहेंगे। प्रेम संबंधों में संयमित रहें।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव रखना बहुत जरूरी है। नकारात्मकता आप पर हावी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

555 1681122497

सिंह – पॉजिटिव- सामाजिक या राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। उनसे फायदा भी मिलेगा। अपने में ऊर्जा और प्रसन्नता महसूस करेंगे। परिवार के सदस्य के करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- नकारात्मक परिस्थितियां बनने पर भी धैर्य रखें। पड़ोसी से विवाद होने पर ज्यादा उत्तेजित न हों। इससे परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। व्हीकल पर खर्चा हो सकता है।
व्यवसाय- नौकरी और बिजनेस में मौजूदा कामों पर ही ध्यान दें। पार्टनरशिप शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। रुका हुआ या उधार दिया पैसा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम करने के तरीको में बदलाव करनी जरूरत है। इससे अच्छे नतीजे मिलेंगे।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों को अपनी योजनाओं में जरूर शामिल करें। मनोरंजन और मौज मस्ती में समय बीतेगा।
स्वास्थ्य- सेहत संबंधी पुरानी समस्या दोबारा परेशान कर सकती है। सावधान रहें। उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग– गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

666 1681122506

कन्या – पॉजिटिव- अपने से बड़े और समझदार इंसान की मदद से आपकी परेशानियां सुलझ सकती हैं। नजदीकी दोस्त या रिश्तेदार के साथ खराब संबंध दोबारा अच्छे हो सकते हैं। काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। बाहरी गतिविधियों में समय बीताने से पैसा और ऊर्जा बरबाद होगी। महत्वपूर्ण कामों में किसी वरिष्ठ इंसान की सलाह जरूर लें। ऐसा करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।
व्यवसाय- कारोबार में लापरवाही और आलस्य न करें। आपकी ऐसी बात उजागर हो सकती है जिससे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाही ऑफिशियल यात्रा करनी पड़ सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच टकराव रहेगा। समय रहते नकारात्मक परिस्थितियों पर काबू पा लेंगे। प्रेम प्रसंग से खुद को दूर रखें।
स्वास्थ्य- सेहत अच्छी रहेगी। किसी भी तरह की चिंता न करें। योगा, मेडिटेशन को अपने रूटीन में शामिल करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

777 1681122515

तुला – पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। आपकी कोशिशों से संबंध सुधरेंगे।
नेगेटिव- परिवार में छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है। जिससे बाहरी इंसान का दखल होगा। समस्या जल्दी सुलझ भी जाएगी। खर्चों पर काबू रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में खास बदलाव होंगे। उसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति काफी हद तक मजबूत होगी। किसी ऑर्डर को पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
लव- घर से संबंधित गतिविधियों पर भी आपका सहयोग जरूरी है। इससे परिवार के लोग सुरक्षित महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही न करें। तुरंत इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 6

888 1681122527

वृश्चिक – पॉजिटिव- संतान की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव रहेगा। पारिवारिक मसला सुलझने से घर में सुकून और शांति रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन का प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- राज की बात किसी से शेयर न करें। आपकी बातों का गलत इस्तेमाल हो सकता है। थोड़ा समय परिवार और बच्चों की समस्याओं को समझने और सुलझाने के लिए निकालें।
व्यवसाय- बिजेनस के काम धीमे रहेंगे। समय के हिसाब से काम करने के तरीको में बदलाव करना जरूरी है। एडवरटाइजिंग पर ध्यान दें। पब्लिक रिलेशन मजबूत करें। सरकारी नौकरी करने वालों की तारीफ हो सकती है।
लव- शादीशुदा लोगों में अच्छा तालमेल रहेगा। युवा लोगों की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- ऊर्जा और आत्मबल की कमी महसूस करेंगे। थोड़ा समय ध्यान और मेडिटेशन में बीताएं।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

999 1681122536

धनु – पॉजिटिव- अपनी काबिलियत का पूरा इस्तेमाल करें। रुकावट की परवाह किए बिना आप आगे बढ़ेंगे। घर में मेहमान आएंगे। जिससे परिवार में खुशी रहेगी।
नेगेटिव- दिन की शुरुआत में जरूरी काम निपटा लें। मेहमानों के कारण आपके जरूरी काम प्रभावित हो सकते हैं। महत्वपूर्ण चीज खोने या चोरी होने की भी आशंका है। तनाव रहेगा।
व्यवसाय- मशीनरी और कारखाने संबंधी बिजनेस में फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। किसी पर आंख बंदकर के भरोसा न करें। धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में तालमेल की कमी रहेगी। बाहरी लोगों को पारिवारिक मामलों से दूर रखें।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम से सेहत गड़बड़ा सकती है। आयुर्वेदिक दवाएं लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

1011 1681122545

मकर – पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। धार्मिक या सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने का इनविटेशन मिलेगा। लोगों में आपका रुतबा रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधित कोई काम हो सकता है।
नेगेटिव- मनोबल मजबूत रखें। अशुभ समाचार मिल सकता है। बिना समझे नया काम शुरू न करें। आर्थिक स्थिति को लेकर समय ज्यादा अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस की योजनाओं पर काम करने के लिए समय अच्छा है। अंदरूनी व्यवस्था में बदलाव करने से स्थिति बेहतर होगी। पब्लिक डीलिंग से जुड़े बिजनेस में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोग काम को लेकर परेशान रहेंगे।
लव- दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। युवा लोगों को मन मुताबिक दोस्त मिल सकता है।
स्वास्थ्य- ज्यादा भारी और तला-भुना खाना न खाएं। रूटीन व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

1111 1681122552

कुंभ – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी। कई तरह के कामों में दिन बीतेगा। कोई भी काम शुरू करने से पहले दिल की आवाज सुनें। सफलता मिलने के योग बढ़ जाएंगे।
नेगेटिव- गैर जरूरी खर्चों की वजह से आपकी चिंता बढ़ सकती है। बहुत अधिक चौकन्ना रहने की जरूरत है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। उनकी मददद और आशीर्वाद से व्यवस्था अच्छी रहेगी।
व्यवसाय- कार्य विस्तार संबंधी योजनाओं में हल्की फुल्की परेशानियां आएंगी। समय रहते सॉल्यूशन मिल जाएगा। साथियों और स्टाफ का पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोग ही आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकते हैं।
लव- परिवार में आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर कुछ असहज महसूस होगा।
स्वास्थ्य- मौसम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है। इस समय अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाने के लिए अच्छा खाना खाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

1112 1681122560

मीन – पॉजिटिव- पुरानी परेशानी का समाधान मिल सकता है। घर के बड़े लोगों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा। जिससे आप खुश रहेंगे। बच्चे भी अनुशासित रहेंगे।
नेगेटिव- सेहत में हल्की-फुल्की परेशानी होने से कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। चिंता न करें। आराम करें और परिवार के साथ समय बीताएं। समस्याओं का निवारण हो जाएगा।
व्यवसाय- काम की क्वालिटी में सुधार होने से अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। नए लोगों से जुड़ेंगे। जो भविष्य में फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा के कारण परिवार में ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे।
लव- घर में सुखद और अनुशासित व्यवस्था रहेगी। सोशल मीडिया और प्रेम संबंधों से किनारा कर लें तो बेहतर रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते मौसम के कारण एलर्जी और खांसी, जुखाम हो सकते हैं। दवाइयां ध्यान से लें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

ओपन थिएटर के पास मवेशी को पकड़ा कर्मियों ने