Home KORBA बाइक की आमने सामने भिड़ंत में 2 लोग घायल, 108 की त्वरित...

बाइक की आमने सामने भिड़ंत में 2 लोग घायल, 108 की त्वरित मदद से पहुँचायें गए हॉस्पिटल

0
184

Acn18.com/शुक्रवार को करतला ब्लॉक अंतर्गत रामपुर से बेहरचुआ के मध्य दो बाइक चला रहे लोगों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर 108 की टीम द्वारा दोनों घायलों को उपचार देते हुए हॉस्पिटल पहुँचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पिंचकोट निवासी प्रेम सिंह यादव उम्र 55 वर्ष अपने घर से चांवल लेने राशन दुकान जा रहा था इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे कैलाश राठिया निवासी मड़वानी से उनके बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में प्रेम सिंह के सिर और कैलाश के सिर और सीने में चोट आई है। सूचना मिलने पर 108 के पायलट भवानी लाल और ईएमटी धरम सिंह चौहान तुरन्त घटना स्थल पर पहुचें और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के साथ ऑक्सीजन सपोर्ट देते हुए सीएचसी करतला लेकर आएं। यहां से डॉक्टरों द्वारा बेहतर उपचार हेतु दोनों को जिला अस्पताल कोरबा रिफर कर दिया गया।

error: Content is protected !!