spot_img

UP के प्रयागराज में फिर बमबाजी…VIDEO:BJP नेता के बेटे की कार पर बम फेंके, उमेश हत्याकांड के 42 दिन बाद फिर ऐसी घटना

Must Read

प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के बाद एक बार फिर बमबाजी हुई है। भाजपा की जिला मंत्री विजयलक्ष्मी चंदेल के बेटे पर झूंसी इलाके में बम से जानलेवा हमला किया गया। उनकी कार पर दो बम मारे गए। चंदेल के बेटे विधान सिंह हमले में बच गए।

- Advertisement -

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। विधान सिंह सफारी कार से गुरुवार को रात 8:00 बजे अपनी मौसी के घर गए थे। गाड़ी में उनके दोस्त प्रांशु यादव भी थे। वह अपनी मौसी के बेटे का इंतजार कर रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने कार पर बम से हमला कर दिया। चारों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।

प्रयागराज में ही 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनकी कार और गनर पर बम भी फेंके गए थे। इस मामले में गैंगस्टर अतीक का बेटा असद और उसके साथी शामिल थे। 42 दिन बाद शहर में एक बार फिर ऐसा ही हमला हुआ है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -