Home Uncategorized छत्‍तीसगढ़ में देर शाम बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई इलाकों...

छत्‍तीसगढ़ में देर शाम बदल सकता है मौसम का मिजाज, कई इलाकों में बारिश की संभावना

0
125

acn18.com रायपुर। मार्च के आखिरी दस दिनों में हुई वर्षा के बाद अब अप्रैल में तपिश फिर से बढ़ने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि मौसम का मिजाज अभी ऐसा ही रहेगा। द्रोणिका के प्रभाव से मंगलवार देर शाम या रात को मौसम का मिजाज बदल सकता है, और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

रायपुर का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री
सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश भर में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है। रायपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रहने के बाद भी 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
द्रोणिका के प्रभाव से आज छत्‍तीसगढ़ में वर्षा के आसार
वहीं, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मुंगेली में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ती गर्मी के चलते अब शहर में विभिन्न क्षेत्रों में कोल्ड्रिंक, जलजीरा, गन्नाा रस,आम पना आदि की बिक्री बढ़ गई है। इसके साथ ही आइसक्रीम की भी बिक्री में इजाफा हुआ है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास 1.5 किमी ऊंचाई तक है। उत्तर दक्षिण द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की वर्षा के आसार बने हुए हैं।
रायपुर 36.6 23.2
बिलासपुर 37.0 20.6
अंबिकापुर 32.2 16.4
पेंड्रा रोड 34.0 17.0
जगदलपुर 33.0 21.1