Home KORBA कीटनाशक का सेवन करने से घिनारा के ग्रामीण की मौत, पत्नी और...

कीटनाशक का सेवन करने से घिनारा के ग्रामीण की मौत, पत्नी और बच्चों की गैरमौजूदगी में उठाया कदम

0
185

acn18.com करतला/ करतला पुलिस थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने के बाद उससे सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहर का असर कम नहीं होने के कारण आखिरकार ग्रामीण की मौत हो गई । पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम किया है।

घिनारा गांव के 48 वर्षीय दौलत सिंह राठिया पेशे से किसान है। गाव में उसकी खेतीबाड़ी है। इसके जरिए परिवार का जीवन यापन करता है । बताया गया कि मार्च के अंतिम दिनों में उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ महुआ बीने जंगल में हुई थी तभी पति ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। शाम को घर लौटने पर पत्नी को इसकी जानकारी हो जिसके बाद पीड़ित को अस्पताल ले जाएगा । करतला में प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे कोरबा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 1 दिन के लिए निजी अस्पताल के बाद सिर्फ पीड़ित का उपचार जिला अस्पताल में चला और वहां उसकी मौत हो गई पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी राष्मति राठिया का बयान दर्ज किया है। जिला अस्पताल से मेमो मिलने के साथ मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रकरण में आगे की जांच करतला पुलिस करेगी

विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अविवाहित लड़कियां जरूर करें ये उपाय

error: Content is protected !!