Home ज्योतिष 4 अप्रैल का राशिफल:कन्या राशि वालों को प्रमोशन या ट्रांसफर मिलने के...

4 अप्रैल का राशिफल:कन्या राशि वालों को प्रमोशन या ट्रांसफर मिलने के योग और कुंभ राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा दिन

0
97

4 अप्रैल, मंगलवार को सिंह राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। कन्या राशि वालों की नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मीन राशि वालों के प्रॉपर्टी या व्हीकल संबंधी कोई महत्वपूर्ण काम हो सकता है।

मिथुन राशि के लोग बिजनेस में नई शुरुआत न करें, नुकसान होने की आशंका है। मकर राशि के नौकरीपेशा लोगों को काम का तनाव रहेगा। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए समय ठीक-ठाक रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

001 1680543742

मेष – पॉजिटिव- प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। और इन संपर्क सूत्रों का आपको बेहतरीन फायदा भी होगा। आज ग्रह गोचर आपके लिए मान सम्मान तथा नई उपलब्धियां उपलब्ध करवाएगा। इस समय विरोधी भी आपके व्यक्तित्व के समक्ष हथियार डाल देंगे।
नेगेटिव- कोई भी योजना बनाने से पहले उस पर दोबारा सोच विचार करें। क्योंकि छोटी सी गलती भी बहुत बड़ी परेशानी में आपको डाल सकती है। विद्यार्थियों का भी अपनी पढ़ाई से ध्यान भटकेगा।
व्यवसाय- इस समय बनाई गई व्यवसायिक योजनाएं आने वाले समय में फायदेमंद रहेगी। समय गंवाए बिना अपने काम निपटाएं। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में नीतियों पर विचार विमर्श करने का उचित समय है।
लव- पति-पत्नी घर में चल रही किसी समस्या को साथ बैठ कर सुलझाएं, तो अवश्य ही सफल होंगे। और घर का वातावरण सुखद हो जाएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

111 1680543760

वृष – पॉजिटिव- आज दिन का अधिकतर समय जानकारियां हासिल करने तथा ज्ञानवर्धक पुस्तक पढ़ने में ही व्यतीत हो जाएगा। अपने किसी लक्ष्य को हासिल कर लेने से बहुत अधिक खुशी व सुकून की प्राप्ति होगी। किसी विशेष प्रयोजन को लेकर योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- आलोचनाओं से घबराए नहीं परंतु उनका कारण अवश्य तलाशने की कोशिश करें। कोई आर्थिक विषमता भी सामने आएगी, इसलिए किसी भी कार्य को करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह सोच-विचार कर ले।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको पूरी कोशिशों के बावजूद थोड़ी ही सफलता मिल पाएगी। धैर्य और संयम से रहें। जो जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान दें। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
लव- वैवाहिक संबंध अच्छे रहेंगे। खासतौर से महिलाओं को विपरीत लिंगी वालों से व्यवहार करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।
स्वास्थ्य- अधिक तली हुई तथा मसालों वाली चीजों का सेवन से परहेज करें। ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की नियमित जांच करवाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

333 1680543768

मिथुन – पॉजिटिव- आध्यात्मिक गतिविधियों अथवा एकांत में कुछ समय व्यतीत करें। इससे मानसिक सुकून मिलेगा और आप अपने कार्यों में फोकस रहेंगे। अगर प्रॉपर्टी अथवा वाहन के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई योजना बन रही है तो उस पर गंभीरता से विचार करें।
नेगेटिव- अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपके लिए वरदान रहेगा। अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें क्योंकि इसका असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार का पेपर वर्क करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नया काम शुरू न करें। इस समय नुकसान होने की आशंका है। किसी के साथ पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो ये पार्टनरशिप बहुत अच्छी रहेगी। दोनों पक्षों के लिए फायदेमंद साबित होगी।
लव- परिवार जनों के आपसी सामंजस्य से घर में सुखद माहौल रहेगा। किसी पुराने मित्र से बहुत समय बाद मिलने के कारण बेहतरीन यादें ताजा होगी।
स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

444 1680543775

कर्क – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए गए आपके प्रयास सकारात्मक रहेंगे। आपके शांति पूर्ण और मधुर स्वभाव की वजह से आपके अन्य लोगों के साथ संबंध और अधिक मधुर बनेंगे। युवा वर्ग मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेने से पहले उचित सोच-विचार अवश्य करें, तथा किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। क्योंकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी की संभावना लग रही है। विद्यार्थियों का ध्यान तनाव की वजह से पढ़ाई में नहीं लग पाएगा।
व्यवसाय- कारोबारी समस्याओं का समाधान होता नजर आएगा और आज उम्मीद की कोई नई किरण दिखाई देगी। किसी प्रभावशाली इंसान की मदद आपको फिर से कामयाबी की ओर ले जाएगी। नौकरीपेशा लोगों का दिन सामान्य रहेगा।
लव- घर का वातावरण आरामदायक व सुखमय रहेगा। प्रेम और रोमांस में भी सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां परेशान करेंगी। पेट संबंधी कोई समस्या रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

555 1680543783

सिंह – पॉजिटिव- किसी पारिवारिक सदस्य की तरफ से कोई संतोषजनक सूचना मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कोई भी निर्णय लेते समय दिल की बजाए दिमाग से काम ले। क्योंकि भावुकता में कुछ निर्णय गलत हो सकते हैं। कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थितियों में विचलित होना उचित नहीं है। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना इसका हल नहीं है। उचित समय का इंतजार करें। आप अपनी ही किसी जिद की वजह से अपना नुकसान कर बैठेंगे।
व्यवसाय- बिजनेस में खुद के लिए फैसले गलत हो सकते हैं। बेहतर होगा किसी फैसले में अनुभवी से सलाह लें। सरकारी नौकरी करने वालों को अचानक अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी व्यक्तिगत समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें, संबंधों में पुनः मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित समय दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

666 1680543792

कन्या – पॉजिटिव- किसी को पैसा उधार दिया हुआ है या कहीं फंसा हुआ है, तो आज मिल सकता है। धर्म-कर्म व आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि रहेगी। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभाल कर रखें। कभी-कभी किसी विशेष विषय पर ही गहराई से जानने की इच्छा आपको अपने लक्ष्य से भटका सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में दिक्कतें रहेंगी। इस तनाव को अपने पर हावी न होने दें। धैर्य से अपने कामों के प्रति समर्पित रहें। सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर की संभावना बन रही है।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

777 1680543802

तुला – पॉजिटिव- कुछ समय आत्मा मनन करने अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। और भरपूर ऊर्जा और सकारात्मकता महसूस करेंगे। बच्चे भी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी लगन से समर्पित रहेंगे।
नेगेटिव- इस समय कुछ नुकसान होने जैसी स्थिति भी बन रही है। आज किसी भी धन संबंधी निवेश में पैसा ना लगाएं, ना ही किसी भी व्यक्ति को पैसा उधार दे क्योंकि वापसी की उम्मीद भी नहीं लग रही है।
व्यवसाय- कोई भी कार्य या धन संबंधी लेनदेन करते समय बिल या कागजी कार्यवाही जरूर करें। पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। नौकरी में अनैतिक गतिविधि की वजह से मुसीबत में फंस सकते हैं।
लव- दांपत्य जीवन में चल रहे विवादों को आपसी सामंजस्य से सुलझाएं। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें।
स्वास्थ्य- पेट दर्द व कब्ज जैसी शिकायत रहेगी। सुपाच्य भोजन ले। तथा आयुर्वेदिक इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

888 1680543810

वृश्चिक – पॉजिटिव- आपका भाग्यवादी होने की अपेक्षा कर्म प्रधान होना अधिक सकारात्मक बनाएगा। क्योंकि कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है। विद्यार्थियों को अपने पढ़ाई के मन अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- आपका अति आत्मविश्वास होना भी नुकसान दे सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। बेहतर होगा कि घर की सभी समस्याएं आपस में ही बैठकर सुलझाने का प्रयास करें।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर ज्यादा समय दें। आंतरिक व्यवस्था और स्टाफ पर नजर रखना जरूरी है। अपनी योजनाएं और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। ऑफिस किसी कार्य को लेकर तनाव की स्थिति रहेगी।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे के प्रति अविश्वास की भावना ना आने दे। इसका असर आपके घर परिवार की सुख शांति पर भी पड़ेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करना भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 3

999 1680543817

धनु – पॉजिटिव- कोई सरकारी मामला रुका हुआ है तो आज हल हो सकता है। घर में कोई धार्मिक गतिविधि होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। किसी खास रिश्तेदार द्वारा आपको उपहार स्वरूप मनपसंद वस्तु की प्राप्ति होगी। किसी बहुमूल्य वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है।
नेगेटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ विपरीत हो सकती हैं। धैर्य बनाए रखें। कोई दुखद समाचार मिलने से मन में उदासी रहेगी। इस समय सबसे महत्वपूर्ण यह ध्यान रखने की जरूरत है, कि जल्दबाजी में किसी भी काम को अंजाम ना दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में निवेश करने संबंधी योजना है, तो तुरंत उस पर काम करें। स्त्री वर्ग बिजनेस में खासतौर से सफल रहेगा। अपने कर्मचारियों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार रखने से उनका कार्यों के प्रति उचित समर्पण बना रहेगा।
लव- अपने महत्वपूर्ण कार्यों में जीवन साथी तथा परिवारजनों का सहयोग अवश्य लें। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटीज से संबंधित नियमित जांच करवाएं। तथा इलाज के प्रति लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

1011 1680543826

मकर – पॉजिटिव- आज लाभकारी दिन है। समय हंसी खुशी व्यतीत होगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी।
नेगेटिव- मेहमानों की अधिक आवाजाही आपको परेशान कर सकते हैं। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढ़ने की आशंका है इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। इन सब बातों का असर आपकी नींद पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी सभी काम अच्छे से निपटने से मानसिक रूप से शांति अनुभव करेंगे। दूरदराज की पार्टियों से पुनः संपर्क बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को काम के दबाव की वजह से तनाव रहेगा। काम ज्यादा रहेगा।
लव- पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- स्त्री वर्ग को अपनी हेल्थ के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

1111 1680543840

कुंभ – पॉजिटिव- अपने किसी विशेष कार्य को करने में प्रयासरत रहें। दौड़-धूप तथा मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से आत्मिक शांति प्राप्त होगी।
नेगेटिव- पढ़ रहे स्टूडेंट्स आलस की वजह से अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं देंगे। आज किसी भी प्रकार की यात्रा करने का कोई भी उचित फायदा नहीं मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों की जरूरतों और सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना संबंधों को मजबूत बनाएगा।
व्यवसाय- इस समय व्यापार में बहुत ध्यान देने की जरूरत है। आपके विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ बदलाव करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अपने लक्ष्य पूरे करने में समर्थ रहेंगे।
लव- घर-परिवार के लिए भी समय निकालना पारिवारिक संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द, माइग्रेन जैसी समस्या से बचने के लिए गैस, वादी जैसी चीजों का सेवन ना करें। मॉर्निंग वॉक जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

1112 1680543870

मीन – पॉजिटिव- आज दिन सुखद अनुभव व्यतीत होगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। भूमि अथवा वाहन से संबंधित कोई महत्वपूर्ण काम संभव हो सकता है। अपनों का सहयोग बना रहेगा। युवा वर्ग को इंटरव्यू में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
नेगेटिव- अपनी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरी पर काबू पाना जरूरी है। खास ध्यान देने योग्य बात यह है कि आपको हर किसी पर विश्वास नहीं करना है। क्योंकि कोई ऐसी बात हो सकती है जिसकी वजह से आपकी आलोचना होगी।
व्यवसाय- किसी अनुभवी इंसान की मदद से बिजनेस के फैसले आसानी से ले पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां रहेंगी। इनसे उबरने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। युवाओं को नौकरी से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पारिवारिक लोगों का सहयोग रहेगा। मित्रों का साथ भी आपको संबल व सहायता प्रदान करेगा। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर संबंधी दिक्कत रह सकती है। इस समय स्वास्थ्य में बिल्कुल भी लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9