Home KORBA स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जन्म जयंती आज ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत...

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की जन्म जयंती आज ,विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने पिता को दी श्रद्धांजलि

0
330

acn18.com कोरबा /छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपने पिता स्व.बिसाहू दास महंत जी की जयंती के अवसर पर स्मरण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया. कोरबा में श्री राम जानकी मंदिर पथ पर निर्मित स्वर्गीय महंत की प्रतिमा पर विधानसभा अध्यक्ष के अलावा, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत समेत तमाम जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें स्मरण किया.

vlcsnap 2023 04 01 11h23m20s813

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मध्य प्रदेश मैं कैबिनेट मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे स्वर्गीय बिसाहूदास महंत को आज उनकी 99वी जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि दी गई. कोरबा में स्थापित स्वर्गीय महंत की प्रतिमा के समक्ष उनके पुत्र डॉ चरणदास महंत पुत्र वधू श्रीमती ज्योत्सना महंत पोते सूरज महंत राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल खाद्य आयोग के सदस्य हरीश परसाई, महापौर राज किशोर प्रसाद सभापति श्यामसुंदर सोनी समेत तमाम कांग्रेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने बताया कि बाबूजी की 99वी जन्म जयंती से अगले 1 वर्ष तक तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वप्न दृष्टा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी जो सपना देखा था वह साकार हो रहा है

गौरतलब है कि बिसाहू दास महंत मध्य प्रदेश के लिए एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। वे मध्यप्रदेश की प्रथम केबिनेट के मंत्री रहे हैं, वह राज्य में कांग्रेस द्वारा निर्मित सबसे सफल विधायक थे, और उन्होंने बाराद्वार का प्रतिनिधित्व किया, कोषा को व्यापार और राष्ट्रीय पटल के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान दिलाने का कार्य किया। स्व. महंत जीवनभर जनसेवा से जुड़े रहे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ ही उनकी छवि एक सफल राजनेता की रही है। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक तथा मंत्री के रूप में प्रदेश के विकास के लिए समर्पित रहे। उन्होंने क्षेत्र में खेती-किसानी, सिंचाई तथा सड़कों के निर्माण से लोगों की बेहतरी के लिए काम किया।आज कांग्रेस की भूपेश सरकार राज्य के श्रेष्ठ बुनकरों को हर साल पुरस्कृत करती है। यह सम्मान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बिसाहू दास महंत की स्मृति में दिया जाता है।

निकाली गई मशाल शांति यात्रा : सांसद ज्योत्सना महंत के नेतृत्व में कांग्रेसी उतरे सड़क पर ,राजस्व मंत्री समेत सभी कांग्रेसियों ने धारण किए काले वस्त्र ..देखिए वीडियो

error: Content is protected !!