Home Uncategorized अपनी पुत्री की याद में गोपाल शर्मा ने जरूरतमंदों में बांटा राशन,...

अपनी पुत्री की याद में गोपाल शर्मा ने जरूरतमंदों में बांटा राशन, नवरात्र में कन्या पूजन कर, स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान

0
193

जरूरतमंद कन्याओं की मदद के लिए बनाया ईशिका फाउंडेशन

 

अपनी प्रिय पुत्री ईशिका शर्मा की याद में पत्रकार गोपाल शर्मा द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्या भोज का आयोजन किया और मां दुर्गा रूपी कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही जरूरतमंद गरीब परिवारों के घर घर जाकर राशन सामग्री एवं अन्य घरेलू जरूरत की सामग्रियों का वितरण किया साथ ही स्वच्छता में अहम भागीदारी निभाने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान करते हुए उन्हें राशन सामग्री एवं अन्य घरेलू सामग्रियां प्रदान की यहां बताते चलें कि ईशिका शर्मा जो पढ़ाई में तेज होने के साथ-साथ ही मीडिया का भी एक जाना पहचाना नाम था जिनकी लालची और वहशी दरिंदों द्वारा विगत माह जघन्य हत्या कर दी गई थी ईशिका शर्मा जोकि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद में हमेशा तत्पर रहती थी उन्हीं की याद में उनके माता पिता गोपाल शर्मा पूजा शर्मा और भाई आर्यन शर्मा द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए यह आयोजन किया गया।
इसी के साथ अपनी प्रिय पुत्री ईशिका की याद में जरूरतमंद कन्याओं को शादी विवाह में मदद के साथ उन्हें आर्थिक सामाजिक एवं विधिक सहायता प्रदान करने के लिए ईशिका फाउंडेशन बनाया गया है।

error: Content is protected !!