Home Uncategorized  3 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार: घर से उठाकर...

 3 साल की बच्ची से रेप का आरोपी गिरफ्तार: घर से उठाकर वारदात को दिया अंजाम, घटना के बाद से फरार था आरोपी

0
160

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में 3 साल की बच्ची से रेप (Rape) के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार (arrest) कर लिया है। बच्ची के पड़ोस में रहने वाला 22 वर्षीय हल्कू गौंड ने ही घंटना को अंजाम दिया था। आरोपी नशे की हालत में बच्ची को घर से उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा था।

घटना जिले के शहपुरा थाना के ग्राम नटवारा की है। जहां एक दंपति अपने 6 साल के बेटे और 3 साल की बेटी के साथ खेत में बने मकान में रहते हैं। 21 मार्च की रात में बच्ची अपने माता-पिता के साथ सो रही थी। आरोपी बच्ची को घर से उठाकर ले गया और उसके साथ गलत काम कर भाग निकला। जब बच्ची गायब दिखी तो परिजन डर गए। आसपास के इलाके में बच्ची को खोजना शुरू किया काफी खोजबीन के बाद लगभग सुबह बच्ची घायल अवस्था में उन्हें नजर आई। परिवार के लोगों ने जब बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक अंकल उसे ले गए थे और उसके साथ उन्होंने बर्बरता की।

वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने ASP ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल और ASP समर सिंह वर्मा के नेतृत्व में 10 टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे CCTV कैमरे भी खंगाले। फुटेज में एक व्यक्ति 21 मार्च की रात जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

error: Content is protected !!