spot_img

24 मार्च का राशिफल:वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, धनु राशि वालों को बिजनेस में फायदा मिलने के योग बनेंगे

Must Read

24 मार्च, शुक्रवार के सितारे सर्वार्थसिद्धि योग बना रहे हैं। जिससे आज वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। वृश्चिक राशि वालों को सितारों का साथ और अच्छी खबर मिल सकती है।

- Advertisement -

धनु राशि वालों को बिजनेस में फायदा मिलने के योग हैं। इनके अलावा मिथुन राशि वालों के बिजनेस के काम अव्यवस्थित रहेंगे। मीन राशि वालों को बिजनेस में सावधान रहना होगा। निवेश के लिए दिन ठीक नहीं है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- संबंधों में चल रही खटास दूर होगी और आपसी प्रेम भाव बढ़ेगा। जिन कार्यों के लिए आप कुछ समय से प्रयास कर रहे थे, अब उनमें सफलता मिलने का समय आ गया है। कुछ समय किसी एकांत अथवा धार्मिक स्थल पर व्यतीत करें।
नेगेटिव- वर्तमान समय में परिस्थितियों में भी कई तरह का परिवर्तन आ रहा है। इसलिए वक्त के अनुसार खुद के व्यवहार और दिनचर्या में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। विद्यार्थी अपनी परीक्षा को लेकर ज्यादा मेहनत करें।
व्यवसाय- बिजनेस में कर्मचारियों के साथ सामंजस्य रखें। इसका असर आने वाले दिनों पर पड़ेगा। बेहतर होगा परेशानी में अनुभवी की सलाह जरूर लें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग ध्यान से काम करें।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- इंफेक्शन होने जैसे कारणों से अपना बचाव करें। अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

वृष – पॉजिटिव- इस समय अपने मन मुताबिक रूचियों में जरूर व्यतीत करें, इससे आपको अपनी खुशी मिलेगी और एक नई ऊर्जा अपने अंदर महसूस करेंगे। और अपने कार्यों को भी बखूबी अंजाम दे पाएंगे। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- अपने पारिवारिक तथा व्यक्तिगत कार्यों को समय पर निपटाने की कोशिश करें और अपने नजदीकी संबंधियों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें। किसी भी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी में सावधान रहना भी जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार में आपको अपनी योग्यता और मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलते जाएंगे। साथ ही आपके संपर्क सूत्रों व मार्केटिंग द्वारा नए अनुबंध प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साझेदारी से जुड़े काम में मन मुताबिक सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में मधुरता और सामान्य से बनाकर रखें। प्रेम प्रसंगों में भी नाकामयाबी रहेगी।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम व गला खराब जैसी समस्या रह सकती हैं। थायराइड की भी समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या कोई खास काम अटका हुआ है तो उससे जुड़ा समाधान मिल सकता है। आज का दिन कई प्रकार की गतिविधियों में व्यतीत होगा। उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें। वरना उन्हें कार्य रूप देने में व्यवधान आ सकते हैं। किसी प्रकार की यात्रा करने या वाहन इस्तेमाल करने से परहेज करें। क्योंकि इस समय कोई चोट या दुर्घटना की आशंका दिख रही है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम अव्यवस्थित रहेंगे। आप थोड़ी सी सूझबूझ से परिस्थितियां बेहतर बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध मनोबल बढ़ाएंगे। मन लगाकर काम करेंगे। किसी कारोबारी यात्रा का प्लान भी बनेगा।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। इससे आपसी संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी। अपनी देखभाल खुद करें। आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कर्क – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। पिछले कुछ समय से बनाई गई योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय आ गया है। आप थकान और तनाव से राहत पाने के लिए आराम और मनोरंजन के मूड में रहेंगे। तथा क्रियात्मक और रुचि पूर्ण कार्यों में भी उत्तम समय गुजरेगा।
नेगेटिव- आलस और सुस्ती की वजह से आपकी कार्यप्रणाली में मंदी भी आ सकती हैं। अपने प्रतिद्वंद्वियों गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। आपकी सफलता की वजह से कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रख सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में मन मुताबिक तरीके से काम नहीं बनेंगे। मौजूदा हालातों को देखते हुए धैर्य और संयम रखें। ऑफिस में परेशानियां रहेंगी। अधिकारियों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
लव- परिवारजनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। युवाओं का विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दोस्ती और अधिक गहरी होगी।
स्वास्थ्य- थकान और किसी चिंता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग– ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- कोई विपरीत परिस्थिति बनेगी। साथ ही आपको कहीं से मदद भी मिलेगी। साथ ही कुछ नए अनुभव भी हासिल होंगे। संतान पक्ष की शिक्षा अथवा पढ़ाई संबंधी संतोषजनक परिणाम मिलने से मन में सुकून और खुशी रहेगी।
नेगेटिव- आत्म अवलोकन करते रहे।कभी-कभी आप अपनी जिद की वजह से ही अपना नुकसान कर सकते हैं। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु तनाव लेना समस्या का हल नहीं है। इनकम टैक्स, लोन आदि से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। किसी अनुभवी की मदद ले।
व्यवसाय- बिजनेस में परिस्थितियों को अनुकूल बनाने के लिए बहुत मेहनत की जरूरत है। सही समय पर सही फैसले लेने से आप सफल होंगे। पारिवारिक बिजनेस से जुड़े काम सफल रहेंगे। नौकरी में साथ काम करने वालों की गतिविधियों के प्रति लापरवाह न रहें।
लव- आपसी सामंजस्य के अभाव के कारण पारिवारिक वातावरण में कुछ तनावपूर्ण माहौल बनेगा। परिस्थितियों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें।
स्वास्थ्य- तनाव की वजह से नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। योग और व्यायाम पर उचित ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

कन्या – पॉजिटिव- प्रभावशाली तथा अनुभवी लोगों से मुलाकात का अवसर मिले तो उसे बिल्कुल भी ना गवाएं। संपत्ति संबंधी विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं, इसलिए प्रयासरत रहें। कुछ समय प्रकृति के साथ रहने से आपको मानसिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी भी तरह की लापरवाही ना करें और, ना ही कोई निर्णय जल्दबाजी में ले। इस समय ज्यादा मिलना-जुलना भी उचित नहीं है। बेहतर होगा कि अपने व्यक्तिगत कार्यों में ही व्यस्त रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत ज्यादा रहेगी। हो सकता है दिक्कत आने पर अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता करना पड़ सकता है। नौकरी में एक्स्ट्रा काम आप पर आ सकता है।
लव- कुछ समय पारिवारिक सदस्यों के साथ विचारों के आदान-प्रदान में भी व्यतीत करें। इससे आपसी तालमेल और सामंजस्य उचित बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। नियमित रूप से व्यायाम और योग पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

तुला – पॉजिटिव- अपनी प्रतिभा व क्षमताओं को समझें। अपनी जिम्मेदारियों पर भी ध्यान दें इससे आप सभी कार्य समय अनुसार संपन्न हो जाएंगे तथा आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार आयेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई कार्य संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- कुछ व्यवधान भी बने रहेंगे। जिसकी वजह से तनाव भी रह सकता है। आय के साधनों में कमी रहेगी परंतु खर्चे की अधिकता की वजह से बजट बिगड़ सकता है। इस समय अपना कॉन्फिडेंस बनाकर रखें। बच्चों के एडमिशन के लिए ज्यादा सोच-विचार ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में स्टाफ और कर्मचारियों का पूरा सहयोग रहेगा। इससे व्यवस्था अच्छी रहेगी। आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा न करें। उधार लेनदेन न करें। ऑफिस में भी काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम करना पड़ सकता है।
लव- नजदीकी मित्रों व रिश्तेदारों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी कोई प्रोग्राम बनेगा। आपसी मेलजोल खुशी और स्फूर्ति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर व शारीरिक कमजोरी जैसी समस्या महसूस करेंगे। अपने ऊपर काम का अधिक बोझ ना लादे।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति बनी हुई है। किसी का समस्या का हल निकालने में आपका प्रयास बेहतर रहेगा। आज आपको कोई शुभ सूचना भी मिलने वाली है। इसमें लाभ प्राप्ति के साथ-साथ उत्साह और ऊर्जा भी महसूस होगी।
नेगेटिव- अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें, दूसरों से उम्मीद रखना व्यर्थ ही है। कुछ लोग आपके लिए रुकावट तथा अवरोध भी उत्पन्न कर सकते है। इस समय कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बिठाना चुनौती रहेगी।
व्यवसाय- बिजनेस में मेहनत के अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। बड़ी डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत करें। ऑफिस में भी शांतिपूर्ण माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ वाद-विवाद रहेगा। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले।
स्वास्थ्य- कुछ व्यर्थ के कारणों की वजह से शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना उचित नहीं है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- कुछ वक्त अपने खुद के लिए भी निकालें इससे उर्जा बनी रहेगी। और इसका असर आपके काम और परिवार दोनों पर सकारात्मक पड़ेगा। अपनों के साथ समय व्यतीत करना संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।
नेगेटिव- इस बात का भी ध्यान रखें कि कभी-कभी आप दूसरों के प्रभाव में आकर कुछ गलत निर्णय भी ले लेते हैं, जिसकी वजह से आपको पछतावा भी होता है। इस समय भी भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने की आवश्यकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय को लेकर मुनाफा दायक परिस्थितियां बनी हुई है। अपने प्रतिद्वंद्वियों को कमजोर न समझें। उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज भी ना करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सहयोगात्मक संबंध रहेंगे।
लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखें। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती हैं।
स्वास्थ्य- कभी-कभी तनाव और थकान महसूस होगा। प्रकृति के निकट भी कुछ समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- घर में सुधार और रखरखाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। यह योजनाएं जल्दी ही क्रियान्वित भी हो जाएंगी। जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा तथा घर परिवार की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभा लेंगे।
नेगेटिव- सहज तरीके से अपने कार्यों को अंजाम दें। जल्दबाजी करना आपके कार्यों को बिगाड़ भी सकता है। बच्चों की किसी गलती को गुस्से से सुलझाने की बजाय शांति पूर्ण व्यवहार रखें। वरना उनके आत्मविश्वास में कमी आएगी।
व्यवसाय- खासतौर से वर्किंग महिलाओं पर व्यवसायिक कामकाज का दबाव रहेगा। साथ ही गतिविधियों मे आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें। सरकारी नौकरी में कुछ दिक्कतें रहेंगी।
लव- परिवार में सुखद और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी कोई पुरानी समस्या द्वारा उठ सकती है। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा अपने इलाज को डॉक्टर के परामर्श अनुसार करवाते रहें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ – पॉजिटिव- पारिवारिक गिले-शिकवे दूर करने का उचित समय है। आपके लिए लाभदायक और खुशी भरी परिस्थिति बन रही है। समय का उचित सदुपयोग करें। विद्यार्थी अपने परिणाम को लेकर संतुष्ट रहेंगे।
नेगेटिव- तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। ज्यादा सोच विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंधित दुखद समाचार मिलने से मन कुछ उदास रहेगा। युवा वर्ग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी व्यवसाय में गतिविधियां बेहतरीन तरीके से चलती रहेंगी। बहुत व्यस्तता के कारण अपने निजी काम अधूरे छोड़ने पड़ सकते हैं। ये समय मार्केटिंग और संपर्क सूत्रों को और बढ़ाने का है।
लव- दांपत्य संबंधों में किसी भी तरह के मनमुटाव ना आने दे। जीवनसाथी को तोहफा देना आपसी संबंधों में नज़दीकियां लाएगा।
स्वास्थ्य- नींद ना आने जैसी समस्या रह सकती हैं। ध्यान और मेडिटेशन उसका उत्तम इलाज है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना प्राथमिकता पर रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक– 3

मीन – पॉजिटिव- व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी। आप अपनी क्षमता और योग्यता से किसी मुश्किल कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे।मानसिक और आत्मिक सुख शांति का अनुभव रहेगा। संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिले, तो उसे गंवाए नहीं।
नेगेटिव- बाहरी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति बनाए रखें, इससे सकारात्मक लोगों का सानिध्य भी मिलेगा। ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कि सब कुछ व्यवस्थित होते हुए भी मन में अकेलापन या उदासी जैसी फीलिंग आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई सौदा आपके हाथ से निकल सकता है। ज्यादा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल व सामंजस्य रहेगा। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
स्वास्थ्य- मौसम से अपना बचाव रखें। थोड़ी सी असावधानी आपको परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 1

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

स्व. श्री श्याम पाण्डेय के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री,तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दी विनम्र श्रद्धांजलि

Acn18. Com.रायपुर/ छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री...

More Articles Like This

- Advertisement -