Home Uncategorized सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार,...

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, 1 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में था शामिल

0
175

acn18.com दंतेवाड़ा। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने एक लाख के इनामी नक्‍सली को गिरफ्तार किया है।

दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् दंतेवाड़ा डीआरजी और 111वीं वाहिनी ई कंपनी सीआरपीएफ कैंप समेली का संयुक्त बल नक्सल गश्त सर्चिंग के लिए थाना अरनपुर के ग्राम रेवाली और बुरगुम जंगल पहाड़ी की ओर रवाना हुआ था। ग्राम बुरगुम के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर 1 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने की लगातार कोशिश कर रहा था। पुलिस पार्टी को संदेह होने पर घेराबंदी कर पकड़ा।

संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सोना, उर्फ हुंगा मरकाम बताया। बताया जा रहा है कि थाना अरनपुर के बुरगुम मेटागुड़ेम का रहने वाला है। बुरगुम पंचायत जनताना सरकार अध्यक्ष के पद पर कार्य करना बताया। इनामी नक्‍सली के खिलाफ थाना अरनपुर में कई धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। और कई वारदातों में भी शामिल था।

मनाया जा रहा है पोषण सुरक्षा पखवाड़ा : तीन अप्रेल तक लोगो को किया जाएगा जागरुक, होंगे कई तरह के कार्यक्रम आयोजित

error: Content is protected !!