Home KORBA डीएसपीएम पाॅवर प्लांट के पास हुआ हादसा : कोयला लोड ट्रक कार...

डीएसपीएम पाॅवर प्लांट के पास हुआ हादसा : कोयला लोड ट्रक कार से खाई रगड़ ,नो एंट्री में प्रवेश करने के कारण हुआ हादसा

0
110

acn18.com कोरबा/ कोरबा शहर में भारी वाहनों के कारण यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है जिसके कारण आए दिन सड़क हादसे भी हो रहे है। ऐसा ही कुछ डीएसपीएम पाॅवर प्लांट के पास सुबह सुबह हुआ जहां कोयला लोड ट्रक एक चार पहिया वाहन को रगड़ते हुए आगे निकल गया। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि इसके किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। कहा जा रहा है,कि नो एंट्री के समय में ट्रके प्रवेश करने के कारण यह हादसा हुआ।

WhatsApp Image 2023 03 21 at 10.21.42 AM

बुधवारी स्थित डीएसपीएम पाॅवर प्लांट के पास सुबह सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कोयला लोड ट्रक नो एंट्री में प्रवेश करते हुए एक चार पहिया वाहन को रगड़ते हुए आगे निकल गया। दुर्घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई है लेकिन कार आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हुआ है। कार सवार ने बताया,कि वह छुरी से कोरबा आ रहा था तभी यह वाकया हुआ। कोरबा शहर की सड़कों पर भारी वाहनों का दबाव लगाता बढ़ता जा रहा है जिससे हादसों में ईजाफा हो रहा है। लिहाजा लोग चाहते हैं,कि प्रशासन ऐसा वैर्किल्पक मार्ग तैयार करे जिससे भारी वाहन शहर के बाहर होते हुए अपने गंतव्य को निकल जाए।

बहरहाल इस हादसे में किसी तरह की जनहानी नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली है। लेकिन इस मार्ग पर इस तरह के हादसे लगातार हो रहे जिससे वाहनों को नुकसान हो रहे है। पुलिस और जिला प्रशासन को इस दिशा में ध्यान देने की जरुरत है और हादसों की हर संभावना को समाप्त करने की तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए।

एसईसीएल ने 157.35 टन कोयला उत्पादन कर रचा इतिहास : अकेले गेवरा माइंस ने 50 मीलियन टन कोयले का किया उत्पादन ,एसईसीएल के सीएमडी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई