spot_img

पुलिस की पकड़ में आए तीन शातिर ठग : बैंक से अधिक ब्याज दिलाने के नाम पर करते थे ठगी ,14 लोगों से 11 लाख से अधिक ठगी करने का खुलासा

Must Read

acn18.com जांजगीर /जांजगीर जिले की नवागढ़ पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम केरा में रहने वाले तीनों ठगों ने करीब 14 लोगों से 11 लाख 20 हजार रुपयों की ठगी की है। बैंक से अधिक ब्याज मिलने का झांसा देकर वे लोगों को अपने झांसे में लेते थे और पैसों को गबन कर देते थे। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रायपुर से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

जांजगीर जिले की नवागढ़ पुलिस को तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ठक एक ही परिवार के हैं और जिनमें दंपत्ति और उनकी मां शामिल है। ठगराज लोगों को बैंक से अधिक ब्याज दिलाने का झांसा लेकर उनसे रकम ले लिया करते थे लेकिन वापस नहीं करते। ग्राम केरा में रहने वाला रोशन महंत उनके झांसे में आ गया और दो लाख की राशि दे दी। समय बीतने के बाद भी जब उसे पैसे वापस नहीं मिले तक पुलिस से शिकायत की गई जिसके बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की और रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 14 लोगों से करीब 11 लाख 20 हजार रुपयों की ठगी करने की बात कुबूली है।

आरोपियों के पास से पुलिस ने कई बैंक पासबुक और लोन दिलाने के दस्तावेजों को बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

बीती रात हुई झमाझम बारिश ,सुबह सुबह सड़कों पर छाया कोहरा, पिछले तीन दिनों से जारी है उतार चढ़ाव …देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़...

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -