बेकाबू टाटा सफारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित चार लोग घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

0
176

acn18.com कोरबा। नेशनल हाईवे 130 बी बिलासपुर अंबिकापुर पर मोरगा के बांस बाड़ी के पास टाटा सफारी वाहन संख्या सीजी 04 एचडी 82 91 बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में वाहन चालक को सिर पर गंभीर चोटें आई जबकि 3 लोग भी घायल हो गए। मामले की जानकारी डायल 112 कमांड सेंटर को मिलने पर उसके द्वारा कोरबा सूचना दी गई। इस पर संज्ञान लेते हुए 112 चालक नीरज पांडे और आरक्षक संदीप कंवर मौके के लिए रवाना हुए। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों घायलों को तत्काल उठाया और पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। समय पर चिकित्सा मिलने से घायलों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।

IMG 20230319 WA0077 2

IMG 20230319 WA0075 2

IMG 20230319 WA0076 2

वनडे में भारत की सबसे बुरी हार:ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से 234 बॉल रहते हराया, मार्श-हेड की विस्फोटक साझेदारी; स्टार्क ने लिए 5 विकेट