Home Uncategorized फाग गीतों में मंत्री अनिला भेड़िया का डांस:लोगों संग खूब झूमी, कार्यकर्ता...

फाग गीतों में मंत्री अनिला भेड़िया का डांस:लोगों संग खूब झूमी, कार्यकर्ता भी जमकर नाचे; होली मिलन समारोह का था आयोजन

0
101

acn18.com बालोद/ छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिल भेड़िया ने छत्तीसगढ़ी और फाग गीतों में जमकर डांस किया है। उन्होंने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इसी कार्यक्रम में उन्होंने लोगों संग खूब डांस किया। उनके साथ आम लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भी नाचते नजर आए।

अनिला भेड़िया ने शुक्रवार को अपने पैतृक निवास डौंडी लोहारा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया था। इस आयोजन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग पहुंचे थे। यहीं पर फाग गीत और छत्तीसगढ़ी गीत बजाए जा रहे थे। इस दौरान भेड़िया ने मंच से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और सौहार्द का पर्व है और यह पर्व हमें बुराई से अच्छाई की जीत की ओर ले जाता है।

44343 1678458521

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ी गायिका आरु साहू ने भी प्रस्तुति दी। आरु साहू के गीतों पर भी लोगों ने खूब डांस किया। समारोह में मंत्री अनिला भेड़िया का अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां पर मंत्री भेड़िया क्षेत्रवासियों के साथ आरु साहू के संगीत पर झूमती हुई नजर आईं। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मिलकर उन्हें होली की बधाई दी।