पलक झपकते ट्रेलर वाहन की चोरी : पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को पकड़ा ,दीपका थाना क्षेत्र में सामने आई थी घटना

0
187

acn18.com दीपका/लाखों की ट्रेलर वाहन की चोरी करने के मामले में दीपका पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस ने एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेलवे क्राॅसिंग दीपका में खड़ी वाहल को मिनटों में पार कर दिया था। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गोबरघोरा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। चोरी के वाहन को जप्त कर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ जरुरी कार्रवाई की जा रही है।

vlcsnap 2023 03 01 12h43m42s321

vlcsnap 2023 03 01 12h43m56s194

पलक झपकते ट्रेलर वाहन की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस की पकड़ में आया एक आरोपी नाबालिग है जिसने अपने साथी के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। 27 फरवरी की शाम करीब पांच बजे ट्रेलर चालक वाहल को दीपका रेलवे क्राॅसिंग के पास खड़ी कर सब्जी लेने गया हुआ था। 15 मिनट बाद जब वह वापस लौटा तब वाहन पार हो चुकी थी। चालक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने नकाबंदी कर जांच शुरु की। इस दौरान आरोपी गोबरघोरा के जंगल में वाहन को छोड़ भागने लगे जिन्हें पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चोरी के वाहन को जप्त कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रियंका के लिए बिछाए गए गुलाबों पर बवाल:रौंदे गए फूलों से गुलाल बनाने को मूणत ने बताया धर्म का अपमान, कांग्रेस बोली-वो सनातनी नहीं